दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर खारिज कर दी, हालांकि, बहन प्रियंका सिंह पर हुई एफआईआर को खारिज नहीं किया गया है।