प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वह दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में, निक ने खुलासा किया कि भारत में उन्हें बहुत ज्यादा जीजू के नाम से बुलाया जाता है।