अक्षय कुमार और रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस महीने की शुरुआत में, रवीना ने अक्षय को मुंबई में एक स्टाइल अवार्ड दिया था और दोनों मंच पर गले भी मिले थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता एक बार फिर वर्षों बाद लाइमलाइट में आ गया है। इससे पहले एक इंटरव्यू में, रवीना ने अक्षय के साथ अपनी टूटी हुई सगाई के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'मोहरा के दौरान हम एक हिट जोड़ी थे, और अब भी, जब हम पब्लिकली एक-दूसरे से टकराते हैं, हम मिलते हैं, हम चैट करते हैं। हम सब आगे बढ़ते हैं। कॉलेज में लड़कियां हर हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड बदलती रही हैं, लेकिन एक सगाई जो टूट गई है वह अभी भी मेरे सिर पर अटकी हुई है, मुझे नहीं पता क्यों। हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वे आगे बढ़ते हैं, क्या बड़ी बात है?'