फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर में सारा की डुबकी, आमिर का लेटेस्ट लुक लीक और JNU पर अनुपम का रिएक्शन, पांच खबरें

Tue, 07 Jan 2020 01:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपम खेर, सारा अली खान. आमिर खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
anupam kher
जेएनयू हिंसा पर अनुपम खेर का रिएक्शन
जेएनयू में हुए हिंसा के मामले पर बॉलीवुड से भी लगातार रिएक्शन्स आ रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। अनुपम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उन गुंडों को जल्द से जल्द पकड़ों जिन्होंने जेएनयू (JNU) में हिंसा फैलाई है। विश्वविद्यालय परिसर में कोई रक्तपात नहीं हो सकता। उन नकाबपोश लोगों की पहचान जल्द से जल्द हो। इस तरह के भयानक घटनाओं के दौरान सामान्य संदिग्धों की अपील को कैमरे के सामने रखने से बचें। वो लोग छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं।' गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, स्वरा भास्कर जैसे सितारों ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया था।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan - फोटो : social media
मां अमृता सिंह के सामने समुद्र में कूदी अमृता
अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियां मना रही हैं। सारा की इस वेकेशन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वहीं हाल ही में सारा का एक वीडियो भी सामने आया है जिलमें वो अपनी मां अमृता सिंह के सामने समुद्र में कूद रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सारा के फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 6
Amir khan - फोटो : Social Media
लाल सिंह चड्ढा से आमिर का एक और लुक वायरल
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से उनका एक और लुक सामने आया है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड न्यूज पेज ने साझा किया है। तस्वीरों में आमिर टॉम हैंक्स के गेटअप में नजर आ रहे हैं। आमिर की दाढ़ी काफी बड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने जींस और टी शर्ट पहन रखी है साथ ही में कैप भी लगाई हुई है। गौरतलब है कि इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
दबंग 3, गुड न्यूज - फोटो : Social Media
गुड न्यूज और दबंग 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' छाई हुई है। इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड के बाद कुल कमाई 167.50 करोड़ कर ली है। वहीं 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई फिल्म दबंग 3 भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। दबंग 3 ने अब तक 144.24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि अक्षय की फिल्म सलमान की फिल्म के 1 हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। उसके बाद भी इस फिल्म ने सलमान की दबंग 3 को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hina khan - फोटो : insatgram
टीवी की बहू का वेब सीरीज में बोल्ड अवतार
टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रख रहीं अभिनेत्री हिना खान अब वेब सीरीज 'डेमेज्ड 2' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में हिना के साथ अभिनेता अध्ययन सुमन भी नजर आएंगे। वेब सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसमें हिमा खान एकदन अलग अवतार में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन एकांत बाबानी ने किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें