ब्लैक ब्यूटी बिपाशा बसु ने साल 2001 में हॉरर फिल्म 'अजनबी' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जोनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं। आज बिपाशा का जन्मदिन है।
विज्ञापन
2 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद अभी तक फिल्मों का रुख नहीं किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए। आइए देखते हैं दोनों की शादी की तस्वीरें।
विज्ञापन
3 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Twitter
अपनी शादी के दिन लाल जोड़े में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। लाल-सफेद चंदन की बिंदियों से उनका चेहरा दमक रहा था। उन्होंने परंपरागत बंगाली सफेद मुकुट भी पहन रखा था।
4 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
उपनगर स्थित होटल में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने पंजाबी और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
बिपाशा का खूबसूरत लहंगा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। इस लहंगे की कीमत चार लाख थी। इसकेे अलावा बिपाशा ने भारी कुंदन की ज्वैलरी पहनी थी। वही करण ने अपनी शादी में सफेद शेरवानी पहनी थी।
विज्ञापन
6 of 7
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
शादी से पहले मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ था। इसमें दोनों के परिजनों तथा शिल्पा, शमिता शेट्टी व अनुषा दांडेकर सहित करीबी मित्रों ने शिरकत की थी। अपनी हथेलियों में मेंहदी के साथ बिपाशा बहुत सुंदर दिख रही थीं।
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी थे। वहीं करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे।