raveena tandon
रेप की घटनाओं पर बोलीं रवीना टंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंदौर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर अपनी राय दी। रवीना ने कहा, 'रेप की घटनाओं को लेकर मैं हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपना विरोध दर्ज कराती रहती हूं। यकीनन ऐसी घटनाओं से बहुत दुख होता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को तत्काल फास्ट ट्रैक कोर्ट के साथ कड़े कानून बनाने को लेकर बिल पारित करना चाहिए, जिससे पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।' इसके आगे उन्होंने कहा कि, '2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड के समय से इस तरह की बातें चल रही हैं। मैंने एक फिल्म भी इसी विषय पर बनाई थी। ऐसी घटनाओं को लेकर जल्द से जल्द एक पॉलिटिकल बिल बनना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट बहुत जल्द इम्प्लीमेंट हो जाना चाहिए, जिससे दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।'