फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार के लिए सलमान ने लिखा डायलॉग, 'बाजीराव' और 'सदाशिव राव' की तस्वीर वायरल, पांच खबरें

Fri, 06 Dec 2019 01:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किच्चा सुदीप, रणवीर-अर्जुन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Raveena Tandon with her Family - फोटो : Amar Ujala
रवीना ने बताया बेटी को लगता था सलमान का साथ अच्छा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रवीना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रवीना की बेटी के साथ अभिनेता सलमान खान भी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में रवीना ने लिखा 'समय कैसे बीत जाता है। जब राशा 5 साल की थी। सलमान अंकल के साथ समय बिताना। जरूर कहूंगी कि वो बच्चों के साथ सबसे अच्छे हैं।' तस्वीर में राशा सलमान की गोद में बैठी हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
Kichcha Sudeep - फोटो : social media
सलमान ने लिखा फिल्म के विलेन के लिए डायलॉग
सलमान खान की आगामी फिल्म 'दबंग 3' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए सलमान के साथ विलेन के रूप में साउथ इंडियन अभिनेता किच्चा सुदीप को लिया गया है। किच्चा सुदीप ने हाल ही में फिल्म के क्लाइमैक्स से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो शर्टलेस हैं। तस्वीर शेयर करते हुए किच्चा ने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा लाइन्स में से एक, जिसे सलमान ने खुद लिखा है। फिल्म 20 दिसंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है।' किच्चा ने तस्वीर के साथ वो डायलॉग भी लिखा है जिसे सलमान ने खुद अपने हाथों से लिखा है।
 

4 of 6
Arjun Ranveer
रणवीर-अर्जुन ने तस्वीर की साझा 
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'पानीपत' आज रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले अर्जुन के सबसे अच्छे दोस्त और को-एक्टर रणवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘बाजीराव और सदाशिवराव आगे बढ़ो और जीतो! #बाबापॉवर अर्जुन कपूर।’ बता दें कि अर्जुन और रणवीर  फिल्म 'गुंडे' में एक साथ काम कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Kartik Aryan - फोटो : twitter
कार्तिक का टिक टॉक डेब्यू
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने टिक टॉक पर डेब्यू कर लिया है। फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रिलीज से एक दिन पहले ही कार्तिक ने डेब्यू किया। कार्तिक का ये डेब्यू वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक अपनी फिल्म के गाने 'धीमे-धीमे' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जहां पब्लिक वहां मैं'। कार्तिक की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ ने साझा किए अपने अनुभव
बॉलावुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान वो अपने अनुभवों को ब्लॉग के माध्यम से साझा कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'हिमाचल प्रदेश के मेहमान नवाज लोगों का स्नेह और प्यार जबदस्त रहा है। वे सम्मान करते हैं, मुस्कुराते हैं और गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। वे कई मौकों पर शर्मीले होते हैं। वे कम बोलने वाले होते हैं, मगर हमेशा शानदार स्वागत करते हैं। हिमाचल प्रदेश और मनाली को बेहतर देखभाल और लगाव के लिए धन्यवाद। यह सबसे अधिक प्रतिफल देने वाला अनुभव रहा है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें