फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्रिकेटर से था सोफिया हयात का अफेयर, 10 साल छोटे पति से 1 साल में ही टूट गया था रिश्ता

Fri, 06 Dec 2019 12:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sofia Hayat,Rohit Sharma - फोटो : amar ujala
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका कई विवादों से नाता रहा है। सोफिया ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते से लेकर नन अवतार पर बोल्ड तस्वीरें साझा करने सहित कई बार विवादों में आ चुकी हैं। वह कैश एंड कैरी, नच ले लंदन और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में कोई बड़ी पहचान नहीं मिली। सोफिया हयात का छह दिसबंर को जन्मदिन होता है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सोफिया हयात से जुड़े विवाद बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sofia hayat - फोटो : file photo
जब एक यूजर ने पूछ लिया था एक रात का रेट
सोफिया को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। इस यूजर ने अभिनेत्री से एक रात का बुकिंग रेट का पूछा था। फिर क्या था हमेशा से ही बोल्ड तस्वीरें साझा करके सुर्खियों में रहने वाली सोफिया ने ये अश्लील मैसेज शेयर कर दिया। सोफिया ने जवाब देते हुए कहा, 'पहले अपनी मां से और फिर अपनी बहन से.. और फिर अपनी पत्नी से पूछो। वो तुम्हें एक रात का रेट बता देंगी?' 
विज्ञापन

3 of 5
सोफिया हयात और रोहित शर्मा - फोटो : file photo
रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप का खुलासा
सोफिया ने बताया था कि वह रोहित शर्मा और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने दावा किया था कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था 'रोहित मुझ पर दिलों जान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।'

4 of 5
Sofia Hayat - फोटो : file photo
सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
सोफिया हयात ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। सोफिया ने बताया था कि पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया। सोफिया शादी के एक साल बाद पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने पति को फ्रॉड बताकर घर से निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sofia hayat - फोटो : file photo
जब सोफिया बन गई थीं नन
सोफिया ने मई 2016 में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातों रात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें