फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड संग नजर आईं कृष्णा श्रॉफ और 'कोमोलिका' को लगी चोट, पांच खबरें

Tue, 31 Dec 2019 07:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कृष्णा श्रॉफ., आमना शरीफ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
ब्वॉयफ्रेंड और भाई टाइगर के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा श्रॉफ की तस्वीर पर भाई टाइगर ने किया कमेंट
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी, कृष्णा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीरें साझा की। कृष्णा की इन तस्वीरों पर भाई टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। इन तस्वीरों पर टाइगर ने बहन को चिढ़ाने के लिए इमोजी कमेंट की है। गौरतलब है कि टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ एबन होम्स को डेट कर रही हैं। कृष्णा आए दिन एबन के संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt, shaheen bhatt - फोटो : social media
शाहीन ने शेयर की आलिया की टेंशन वाली फोटोज
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। ये एक कोलाज है जिसमें आलिया टेंशन में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ शाहीन ने कैप्शन में लिखा है, 'साल 2019 में आलिया का परेशान चेहरा'। इस तस्वीर पर आलिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया के तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
 

4 of 6
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
दीपिका की फिल्म को मिला 'U' सर्टिफिकेट
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'छपाक' को सेंसर बोर्ड ने 'U' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दीपिका के फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
yash - फोटो : Twitter
KGF के रॉकी की नन्हीं परी का वीडियो आया सामने
KGF अभिनेता यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यश की बेटी के क्यूट एक्सप्रेशंस दिखाई दे रहे हैं। जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। यश ने ये वीडियो तो कई दिन पहले साझा किया था। लेकिन ये इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यश और राधिका पंडित की बेटी का नाम आयरा है। आयरा के वीडियो सोशल मीडिया पर यश अक्सर अपलोड करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aamna sharif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सेट पर 'कोमोलिका' को लगी चोट
टीवी धारावाहिक कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आमना शरीफ को सेट पर चोट लग गई है। जिसकी जानकारी आमना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है। आमना ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो व्हीलचेयल पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में आमना ने लिखा है, 'मुझे लगता है कि इसे कहा जाता है द शो मस्ट गो ऑन। बहुत ही गंदी तरह गिरी जिससे मेरे घुटने में चोट लग गई है। लेकिन मेरी प्यारी टीम की वजह से चेहरे पर स्माइल आ गई है। ऑल्ट बालाजी मेरे लिए घर की तरह है। कसौटी जिंदगी की पूरी टीम के लिए बहुत सारा प्यार।' गौरतलब है कि धारावाहिक में कोमोलिका का किरदार एक नेगेटिव किरदार है। जिसे आमना से पहले अभिनेत्री हिना खान निभा रही थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें