फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: इन चार अभिनेत्रियों ने इस साल फिल्मों में की वापसी, एक तो हैं लता मंगेशकर की भांजी

Tue, 31 Dec 2019 06:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amrita, Padmini Kolhapure - फोटो : Amar Ujala
साल 2019 में कई अभिनेत्रियों ने सिनेमाजगत में वापसी की। कुछ अभिनेत्रियों की फिल्में रिलीज हो गई हैं तो कुछ की जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। ये अभिनेत्रियां ज्यादातर 70 से 80 की दशक की हैं। खास बात है कि अपने जमाने की हिट रहीं दो हीरोइनें एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'पानीपत' है। जिसमें अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन के अलावा कई सितारे हैं। जानिए इस साल कौन सी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में कमबैक किया...
विज्ञापन

2 of 5
Padmini Kolhapure - फोटो : file photo
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म 'सौतन' में अहम किरदार निभाने वाली पदि्मनी कोल्हापुरी बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम 'पानीपत' है। पद्मिनी कोल्हापुरी की वापसी को लेकर लता मंगेशकर ने एक ट्वीट भी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- 'नमस्कार । मेरी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी एक बहुत अच्छी कलाकार है। अब वो पानीपत फिल्म में गोपिका बाई का किरदार निभा रही हैं। मैं पद्मिनी को आशीर्वाद देती हूं। साथ ही आशुतोष और उनकी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Zeenat Aman - फोटो : file photo
बीते समय की ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। जीनत की यह वापसी आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म 'पानीपत' है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी। जीनत इस फिल्म के जरिए आशुतोष गोवारिकर के साथ पूर 30 साल बाद काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में जीनत सकीना बेगम का किरदार निभाते नजर आएंगी। 

4 of 5
Amrita Singh - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला' इस साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दो साल बाद अमृता सिंह ने कमबैक किया था। इस फिल्म में अमृता ने रानी कौर का किरदार निभाया था। अमृता सिंह सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं। सैफ ने 1991 में अपनी उम्र से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी। दोनों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। कई सारे विवादों के बाद दोनों के परिवार ने इन्हें अपना लिया था। शादी के बाद अमृता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। कई साल बाद अमृता और सैफ अलग हो गए जिसके बाद सैफ ने करीना से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेलिना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सेलिना जेटली ने साल 2003 से 'जानशीन' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सेलिना के साथ फरदीन खान थे। यह फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसके गाने लोगों को खूब पसंद आए। इसके बाद भी सेलिना ने कई फिल्में की लेकिन अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाईं। इसके बाद सेलिना ने विदेशी बिजनेसमैन संग शादी कर बॉलीवुड से दूर हो गई। हाल ही में सेलिना ने एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। सेलिना की कमबैक फिल्म का नाम 'अ ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष: सीजन्स ग्रीटिंग्स' है। इस फिल्म के साथ सेलिना सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। 

यह भी पढ़ें- YEAR ENDER: रातों-रात स्टार बने ये आम लोग, एक तो 6 सेकेंड के वीडियो से दुनिया भर में छाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें