फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मुंह से निकलीं गहना वशिष्ठ, राखी सावंत ने दी शेफाली को धमकी, चर्चा में रहीं ये खबरें

Tue, 26 Nov 2019 08:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर, राखी सावंत, गहना वशिष्ठ, बिग बॉस - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअब हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं आज की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
gehana - फोटो : social media
गहना वशिष्ठ की तबीयत में सुधार
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। शूगर के चलते अचानक ही शूटिंग करते करते गहना सेट पर बेहोश हो गईं थीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब खबर है कि गहना वशिष्ठ ठीक है। हालांकि वो अभी तक अस्पताल में ही भर्ती हैं। गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को तबीयत की बारे में बता रही हैं। खबर के मुताबिक गहना शूटिंग के चलते लंबे समय तक भूखी रही थीं। जिसकी वजह से उनका बीपी लो हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। फिलहाल मुंबई के मलाड इलाके में स्थित रक्षा हॉस्पिटल में गहना का इलाज चल रहा है।

पूरी खबर पढ़े: मौत के मुंह से निकलीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, डॉक्टर बोले- इलेक्ट्रिक शॉक देकर बचाई जान
विज्ञापन

3 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
भतीजी ने बताया लता जी हैं अब ठीक
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब दो हफ्ते पहले से अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। वहीं लता जी के स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर उनके परिवार के सदस्य जानकारी देते रहे हैं। लता जी अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी, उनकी भतीजी रचना शाह ने इसके बारे में अपडेट दिया है। रचना ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि लता जी अब ठीक हैं। हम सब खुश हैं। लता जी जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगी। बता दें कि 90 वर्षीय लता मंगेशकर बीते 11 नंवबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूरी खबर पढ़े: दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर कब होंगी डिस्चार्ज? भतीजी ने दिया ताजा अपडेट

4 of 6
emmy awards - फोटो : social media
एमी अवॉर्ड्स में सितारों का जलवा
भारतीय सिनेमा के लिए इस बार टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय और इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स खास रहे। दरअसल इस साल के अवॉर्ड्स में वेब सीरीज 'मैक माफिया' को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला। तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राधिका आप्टे का नाम नॉमिनेट किया गया था। राधिका आप्टे ने नॉमिनेशन मेडल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि राधिका इस अवॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाईं। बता दें कि न्यूयॉर्क में चल रही इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां जैसे करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और राधिका आप्टे समेत कई सितारे पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई।

पूरी खबर पढ़े: एमी अवॉर्ड्स 2019: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मैक माफिया' को मिला बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड
विज्ञापन

5 of 6
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी सावंत ने दी शेफाली को धमकी
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से खफा नजर आ रही हैं। तभी तो उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला को जमकर खरी खोटी सुनाई है। हाल ही में राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में राखी शेफाली को धमकी देते हुए कह रही हैं, कांटा लगा गर्ल शेफाली बाहर आओ तो तुम्हारे सारे कांटे निकालूंगी। दरअसल राखी को पसंद नहीं आ रहा है कि कोई उनका नाम गलत तरीके से उछाले। अब राखी ही क्या ये बात तो किसी को भी पसंद नहीं आएगी। खैर अब तो शेफाली के घर से बाहर आने के बाद ही पता चलेगा कि राखी कैसे उनके कांटे निकालेंगी। 

पूरी खबर पढ़े: इस वजह से शेफाली पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- 'घर से बाहर निकलो तुम्हारे सारे कांटे...'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rashmi Desai, Siddharth Shukla - फोटो : social media
सिद्धार्थ ने दिया रश्मि को धोखा
बिग बॉस हाउस में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कभी दोस्त जानी दुश्मन हो जाते हैं। तो कभी किसी के बीच गहरा प्यार दिखाई देने लगता है। इस बार किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि रश्मि और सिद्धार्थ को रोमांस करते देखेंगे। लेकिन ऐसा हो गया, वहीं माहिरा और विशाल के बीच भी रोमांस देखने को मिला। इन दिनों ऐसा लग रहा है कि रश्मि के मन में सिद्धार्थ के लिए कुछ तो है। तभी तो उन्होंने नॉमिनेशन टास्क के दौरान उन्हें नॉमिनेट नहीं किया। लेकिन सिद्धार्थ ने रश्मि को ही नॉमिनेट किया। बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में माहिरा, शेफाली, शहनाज, भाऊ, आरती और पारस का नाम है। 

पूरी खबर पढ़े: Bigg Boss 13: रश्मि के दिल में 'दुश्मन' के लिए जागा प्यार, सिद्धार्थ ने सीने में घोंपा खंजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें