फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यामी गौतम के जयमाल की तस्वीरें आईं सामने, लिखा- जिंदगी भर की यादें

Mon, 07 Jun 2021 07:20 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर से शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी खुद यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया की मदद से दुनियाभर के फैंस को दी। अब यामी लगातार अपनी मेहंदी सेरेमनी से लेकर हल्दी तक की तस्वीरें साझा कर रही हैं।अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने जयमाल की कुछ तस्वीरें शेयर कीं है। ज्ञात हो कि यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी कर ली। यामी ने उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर के साथ सात फेरे लिए। आदित्य धर ने भी अपने अकाउंट से वही फोटो साझा की है। बता दें कि यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं। शादी के लिए यामी ने बेहद ही सिंपल लुक का चुनाव किया था। आगे की स्लाइड में आप यामी गौतम की मेहंदी और हल्दी सहित शादी के सिंपल लुक की कुछ खास तस्वीरें देख सकते हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि यामी ने अपनी शादी के लिए बेहद साधारण जोड़े का चुनाव किया था। यहीं नहीं वो अपनी मेहंदी सेरेमनी में भी काफी सिंपल लुक में ही नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 10
yami gautam wedding - फोटो : instagram
शादी के लिए रेडी यामी अपने सिंपल नजर आ रही हैं। जिसमे उन्होंने डार्क रेड कलर की साड़ी का चुनाव किया है। जिस पर गोल्डन  कलर की हैवी एंब्रायडरी का बॉर्डर था। वहीं पूरी साड़ी पर गोल पोल्का डॉट वाली जरी की डिजाइन की गई थी। वहीं लाल रंग का मैचिंग का ब्लाउज बिल्कुल ही कंट्रास्ट डिजाइन से बना था। ब्लाउज पर फूलों की एंब्रायडरी गोल्डन कलर से उकेरी गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 10
yami gautam wedding - फोटो : instagram
यामी ने मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे भी वो काफी सिंपल लुक में ही नजर आ रही हैं। शादी के इस रस्म के लिए उन्होंने बहुत ही साधारण लुक ही कैरी किया है। पीले रंग के सिल्क के कुर्ते के साथ यामी रेडी हैं। जिस पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क किया गया है। वहीं इस कुर्ते के साथ मैच किए चुनरी में भी गोल्डन गोटा पट्टी वर्क के साथ गोल्डन बूटियां बनी है। 

4 of 10
yami gautam wedding - फोटो : instagram
अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यामी गौतम ने फैंस को आशा भरा मैसेज भी दे डाला है।  यामी लिखती हैं, 'ओह प्यारे क्यों परेशान होते हो? जो तुम्हारा है वो एक दिन तुम्हें आ ही मिलेगा। ' 
 
विज्ञापन

5 of 10
yami-gautam-weddin - फोटो : yami-gautam-weddin
यामी के मेहंदी वाले हाथों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर छा गई है।  मनीष मल्होत्रा, कीर्ति कुल्हारी, वाणी कपूर, निम्रत कौर संग कई बॉलीवुड सेलेब्स ने यामी गौतम को कमेंट कर बधाई दी है।  साथ ही उनके लुक और मेहंदी की तारीफ भी हो रही है।
 
विज्ञापन

6 of 10
yami-gautam-weddin - फोटो : yami-gautam-weddin
इन फोटोज में यामी को तैयार होते देखा जा सकता है। उनकी बहन सुरीली गौतम और भाई ओजस गौतम भी उनके साथ दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 10
yami gautam wedding - फोटो : instagram
बता दें कि एक तरफ तो फैंस इस कपल के शादी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो थोड़े हैरान भी हैं। दरअसल यामी और आदित्य ने अपनी शादी की भनक किसी को लगने नहीं दी थी। ऐसे में अचानक से उनकी शादी की खबर सामने आ जाना उनके फैस के लिए हैरान कर देने वाली बात थी।
 

8 of 10
yami-gautam-weddin - फोटो : yami-gautam-weddin
वहीं अब हाल ही में यामी की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आई है।  जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। यामी की ये फोटो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है।  फोटो में नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं।  उन्होंने इसमें ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है।  और उन्होंने हाथों में लाल चूड़ा,  मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी है।  यामी इस लुक में काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं।
 

9 of 10
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
यामी गौतम द्वारा साझा की गई इस फोटो में उनके और आदित्य धर के अलावा उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। यामी और आदित्य कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे है और दोनों की जयमाल हो चुकी है। एक्ट्रेस ने लाल जोड़ा पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है।
विज्ञापन

10 of 10
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
इस फोटो में यामी आदित्य को जयमाल पहनाती हुईं दिख रही हैं। दोनों बेहद खुश लग रहे हैं और फोटोज़ को शेयर करते हुए यामी ने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी भर की यादें।' इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यामी गौतम को सेलेब्स और फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें