फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू रिलीज: पवनदीप और अरुणिता का नया गाना ओ सैय्योनी रिलीज, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

Tue, 14 Sep 2021 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंडियन आइडल की पसंदीदा जोड़ी पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का नया गाना रिलीज हो गया है। ओ सैय्योनी टाइटल वाले इस गाने को पवनदीप और अरुणिता ने एलबम 'हिमेश के दिल से' के लिए गाया है। इसे हिमेश रेमशिया ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं, गाने के रिलीज होते ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 

विज्ञापन


गाने में अरुणिता और पवनदीप की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है। ओ सैय्योनी गाने में रस्टिक फोक वाइब्स को कंटेम्परी बीट के साथ मिलाया गया है। ये रोमांटिक सॉन्ग फैंस के दिलों को छू रहा है। फैंस गाने के म्यूजिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। अरुणिता-पवनदीप की जादुई आवाज में गाए इस गाने का फैंस काफी मजा ले रहे हैं। साथ ही फैंस ने इस गाने को भी सुपरहिट करार दे दिया है।
 

 

विज्ञापन

पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ही घंटों में मिले 10 लाख से ज्यादा व्यूज 

फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी के इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इसे 10 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने में अरुदीप की आवाज के साथ ही दोनों का लुक भी लोगों को खासा पसंद आ रहा है। दोनों की केमिस्ट्री पर लोग दिल हार बैठे हैं। 

पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल में पसंद किया रोमांटिक अंदाज

इंडियन आइडल 12 में इन दोनों की जोड़ी को भी प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। सीजन भले ही पवनदीप राजन जीते हो लेकिन अरुणिता कांजीलाल ने भी लाखों लोगों का दिल जीत लिया। लोगों ने दोनों पर जमकर प्यार लुटाया था। इंडियन आइडल के मंच पर जो भी आया उन्होंने इस जोड़ी को बहुत प्यार दिया और पसंद किया। रिएलिटी शो खत्म होने के बाद भी इनकी जोड़ी पॉपुलर है।
विज्ञापन

पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया

पवनदीप ने शेयर किया था रोमांटिक वीडियो
इससे पहले पवनदीप ने अरुणिता और अपना का रोमांटिक अंदाज वाला एच वीडियो फैंस के साथ साझा किया था।वीडियो में दोनों ‘गजब का है दिन’ गाने पर डांस करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो में अरुणिता-पवन सुहाने मौसम के बीच खड़े होकर हाथों में हाथ लिए डांस कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें