फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Play: अंबेडकर की विचारधारा के प्रचार प्रसार के लिए आया नया ओटीटी, इस चर्चित फिल्म से होगी बोहनी

Thu, 25 Nov 2021 05:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
अनिरुद्ध दवे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश का संविधान बनाने वाली समिति के अध्यक्ष रहे दलित नेता भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर बनी फिल्म ‘जय भीम’ की लोकप्रियता को देखते हुए उनके विचारों को प्रचारित प्रसारित करने के लिए एक डिजिटल सोशल प्लेटफॉर्म ‘बाबा प्ले’ शुरू होने जा रहा है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अनिरुद्ध दवे अभिनीत एक फिल्म ‘कोटा’ जल्द रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
संजीव जायसवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक ये फिल्म प्रथम वर्ष के उस दलित छात्र की कहानी दर्शाती है, जिसके साथ एक उच्च जाति के छात्र द्वारा भेदभाव किया जाता है और उसका शारीरिक शोषण किया जाता है। शारीरिक शोषण उस छात्र के दिलो-दिमाग पर एक ना मिटने वाला निशान छोड़ देता है।
विज्ञापन

3 of 7
गरिमा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘कोटा’ में दलित छात्रों के उत्पीड़न से तंग आकर एक पीड़ित छात्र कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होता है। उसके इस उत्तर से दलित छात्रों में एक विद्रोह पैदा होता है, जो न्याय के लिए लड़ते हैं। ‘बाबा प्ले’ एक सोशल मीडिया ऐप है। इसके प्रबंधन के मुताबिक इस ऐप का उद्देश्य मनोरंजन के माध्यम से समाज को जगाना और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को दुनिया भर में फैलाना है।

4 of 7
संजीव जायसवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेखक, निर्माता और निर्देशक संजीव जायसवाल की फिल्म ‘कोटा’ की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। संजीव की पहली फिल्म फरेब (2005) को दीपक तिजोरी ने निर्देशित किया था और इसमें शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और मनोज बाजपेयी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
गरिमा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनीष झा द्वारा लिखित और निर्देशित जायसवाल की दूसरी फिल्म अनवर (2007) थी। इसमें मनीषा और सिद्धार्थ कोइराला, राजपाल यादव और नौहीद सिरुसी जैसे सितारों ने काम किया था। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म शूद्र- द राइजिंग (2012) को जाति व्यवस्था की बुराइयों पर दमदार फिल्म माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
अनिरुद्ध दवे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूद्र के बाद जायसवाल ने राजीव खंडेलवाल, विक्रम गोखले, अतुल कुलकर्णी और अभिमन्यु सिंह अभिनीत एक्शन फिल्म प्रणाम (2019) का निर्देशन किया और अब वह ‘बाबा प्ले’ को लेकर काफी सक्रिय हैं। इस ऐप के बारे में जायसवाल कहते हैं कि ये बड़े बदलाव का साधन होगा और ‘कोटा’ जैसी फिल्में इस बदलाव के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमारा उद्देश्य अर्थ और उद्देश्य के साथ मनोरंजन प्रदान करना और बाबा साहब के विचारों को पूरे देश में फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गरिमा कपूर-अनिरुद्ध दवे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘कोटा’ में दलित छात्र की भूमिका निभाने वाले अनिरुद्ध दवे कहते हैं, हमें इन समस्याओं के बारे में बात करने की जरूरत है जो हमारे देश को विभाजित करती हैं और अंतत: हमारी कमजोरी बन जाती हैं। मैं भारत के एकमात्र ऐप पर इस फिल्म के प्रदर्शित होने को लेकर काफी उत्साहित हूं। फिल्म में गरिमा कपूर ने एक दलित मेडिकल छात्रा की भूमिका निभाई है। वह कहती हैं कि ये फिल्म वास्तव में उस जातिवाद को दर्शाती है जो हमारे समाज को भीतर से बर्बाद कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें