फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: 2023 में धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां, शाहरुख खान के साथ नयनतारा तो कृति संग दिखेंगे ‘बाहुबली’

Wed, 07 Dec 2022 02:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान, नयनतारा, प्रभास, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लिए साल 2022 की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और फिल्मों का प्रदर्शन भी बॉक्स ऑफिस पर खराब रहा है। ऐसे में अब सबकी निगाहें 2023 पर टिकी हैं, जिसमें कई बड़े सितारों की फिल्म रिलीज होने वाली हैं। अगले साल शाहरुख खान अपनी तीन फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, तो सलमान खान की भी दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर कई नई जोड़ियां भी देखने को मिलेंगी। पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली इन जोड़ियों को लेकर दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। देखिए पूरी लिस्ट..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
तापसी पन्नू, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान-तापसी पन्नू
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' में शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख और राजकुमार हिरानी भी पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

Honey Singh: तलाक के बाद इस मॉडल पर आया हनी सिंह का दिल, इवेंट में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल
विज्ञापन

3 of 7
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना
रणबीर कपूर 'एनिमल' में साउथ की स्टार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए पहले परिणीति चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था, लेकिन बाद में मेकर्स ने रश्मिका को कास्ट कर लिया।

Hina Khan: हिना खान को 13 साल बाद मिला प्यार में धोखा? एक्ट्रेस के पोस्ट ने दिया रॉकी संग ब्रेकअप का हिंट

4 of 7
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान-नयनतारा
शाहरुख खान साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों 'जवान' में साथ नजर आने वाले हैं। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत को पसंद आई बाबिल खान की फिल्म कला, पोस्ट शेयर कर कही यह बात
विज्ञापन

5 of 7
कृति सेनन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास-कृति सेनन
प्रभास और कृति सेनन 'आदिपुरुष' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Samantha Heath Update: अब कैसी है सामंथा की तबीयत? जानिए कब से शुरू करेंगी फिल्मों की शूटिंग
विज्ञापन

6 of 7
वरुण धवन- जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन-जान्हवी कपूर
वरुण और जान्हवी फिल्म 'बवाल' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

Shilpa Shinde: एकबार फिर डेली सोप में वापसी करने जा रही हैं 'अंगूरी भाभी', जानिए किस शो में आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर
लव रंजन की फिल्म में रणबीर और श्रद्धा साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के नाम का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन दोनों की फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं। 

Avatar 2: अविश्वसनीय, अकल्पनीय, दमदार..., समीक्षकों को पसंद आई 'अवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें