देशभर में 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इन दिनों बॉलीवुड हस्तियां दिवाली पार्टियों में शामिल होने में व्यस्त हो गई हैं। वहीं इन किसी पार्टियों में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल नहीं हो पा रही हैं। पार्टी में शामिल होने के लिए स्वरा भी बेताब हो रही हैं। दरअसल, स्वरा भास्कर कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने सितंबर में अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया था। इसके चलते वह घर पर अपनी बेटी के साथ अकेली हैं और किसी पार्टी में शामिल नहीं हो पा रही हैं।