फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: कैसी है 40 पार की जिंदगी? अभिनेत्री करीना कपूर ने किया बयां, बोलीं- शानदार है

Wed, 08 Nov 2023 09:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : social media
करीना कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। इस साल अभिनेत्री ने फिल्म 'जाने जां' के जरिए ओटीटी पर भी दस्तक दे दी। करीना कपूर ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने करियर की गाड़ी को थामे रखा है। एक तरफ जहां शादी और बच्चों के बाद अभिनेत्रियां करियर छोड़ बैठती हैं, करीना ने इस मामले में नई मिसाल पेश की। करीना कपूर अब 40 पार हैं। इस पड़ाव पर जिंदगी कैसी है? हाल ही में करीना कपूर ने बयां किया...
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर का कहना है कि वह इस वक्त अपनी जिंदगी के काफी आरामदायक दौर में हैं, जहां वह कुछ सलेक्टिव काम कर रही हैं। बेबो का कहना है कि जिंदगी का यह पड़ाव काफी मजेदार है, वह खूब एंजॉय कर रही हैं, जो सबसे महत्वपूर्ण है। 40 की उम्र में रहना बेस्ट पार्ट है। करीना का कहना है कि जिंदगी में एंजॉय करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपको खुशहाल रखता है और इससे आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने कहा कि जिंदगी में मौज-मस्ती खुश रहने के लिए जरूरी है। करीना कपूर ने शादी के बाद के अपने करियर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हर किसी ने उनसे कहा कि अगर शादी कर लोगी तो तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा। अभिनेत्री ने कहा कि वह प्यार में थीं और शादी करने के लिए बेकरार थीं, ऐसे में उन्होंने यह भी मंजूर कर लिया और सोचा कि अगर शादी के बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम नहीं देंगे तो कोई बात नहीं, यह उनका नुकसान है। चिंता की बात नहीं है।
Vicky Kaushal: मानेकशॉ की तस्वीर देख विक्की को रोल न मिलने पर था यकीन, ऐसे मेघना ने एक्टर को बनाया सैम बहादुर

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : social media
करीना कपूर ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा हो सकता है, लेकिन उन्होंने सोचा कि देखते हैं आगे क्या होगा! इससे लोगों को उन पर काफी यकीन हुआ। करीना कपूर ने अपनी सास शर्मिला टैगोर का उदाहरण दिया, जिन्होंने बेटे सैफ के जन्म के बाद 'दाग' और 'वक्त' जैसी कई शानदार फिल्में कीं। 
Junaid Khan: ट्रांसवुमन की भूमिका में नजर आएंगे आमिर के लाडले जुनैद? डेब्यू फिल्म से नहीं इस किरदार का नाता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने कहा कि पहले लोग रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं करते थे। लेकिन, उन्होंने इसे स्वीकार किया। इतना ही नहीं, शादी और फिर दो बच्चों के बाद भी अच्छे प्रोजेक्ट कर रही हैं। उन्हें काम मिलना जारी है। इस बात ने महिलाओं को एक कॉन्फिडेंस दिया है।
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर '12वीं फेल' की पकड़ बरकरार, 'लियो' ने भी दिखाया कमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें