कंगना रणौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने कहा, 'कंगना के खिलाफ इस पूरे मामले पर पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी। लीगल राय ली जा रही है और दो-तीन दिनों में पार्टी संबधित तमाम पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। सभी जिलों में भी केस दर्ज किया जा सकता है।' वहीं इन दिनों किसानों के आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर आमने-सामने है। हाल ही में कंगना ने दिलजीत दोसांझ को लेकर ट्विटर पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया।