फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की अभिनेत्री मानुषी छिल्लर से हो गई ये चूक, वीडियो हो गया वायरल

Sat, 05 Dec 2020 04:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मानुषी एयरपोर्ट पर हैं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया है कि मानुषी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फ्लाइट पकड़ने की हड़बड़ी में एयरपोर्ट पर नजर आते हैं। ऐसे में मानुषी भी हाल ही में ब्लैक टॉप और जींस में एयरपोर्ट पर नजर आईं। वहीं वीडियो में रिपोर्टर मानुषी से कह भी रहा है कि आप लेट हो गई हैं। इस पर मानुषी भी इस बात से सहमत नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो में मानुषी रिपोटर्स की हाल चाल वाली बातों का जवाब देते हुए आगे बढ़ जाती हैं लेकिन तब नजर आता है मानुषी के ब्लैक टॉप पर लगा प्राइस टैग। दरअसल ऐसा लगता है कि वह जल्दबाजी के कारण अपने टॉप से टैग हटाना भूल गईं। जिसके बाद से उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और अभिनेत्री ट्रोल हो रही हैं।
 

4 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-'टैग तो उतार देते कपड़ों से।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'टैग तो लगा ही रह गया।' एक यूजर ने लिखा- 'मुझे लगता है कि आप टॉप से टैग निकालना भूल गई हैं।' वैसे एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं अभिनेत्री के फैंस इस बात को एक छोटी सी चूक कहते हुए मानुषी का समर्थन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर यशराज बैनर्स की फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में मानुषी के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म में मानुषी के किरदार का नाम संयोगिता है। फिल्म के सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज भी अभी तक सामने आ चुके हैं।

पढ़ें: किसान आंदोलन पर सनी देओल ने साधी चुप्पी, क्षेत्र के ही लोग करने लगे ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें