वामिका गब्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड मिस्ट्री ऑफ सोलांग' में वामिका गब्बी के अलावा नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, गुलशन ग्रोवर, नीना गुप्ता, लारा दत्ता, प्रियांशु पैन्युली, चंदन रॉय सान्याल, इमाद शाह, विवान शाह, पाओली दाम की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह सीरीज 27 सितंबर 2023 को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी । 'खुफिया' के अलावा वामिका गब्बी की वरुण धवन के साथ फिल्म 'वीडी18' भी निर्माणाधीन है। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के साथ 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित कर चुके एटली कर रहे हैं।