'ब्राह्मण नमन' और 'लव पर स्क्वैर फुट' के बाद इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग चैनल नेटफ्लिक्स ने तीसरे ओरिजनल इंडियन फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसे चार दिग्गज फिल्म मेकर्स- करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बैनर्जी ने मिलकर बनाया है। इससे पहले यह चौकड़ी साल 2013 में फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' लेकर आई थी।
विज्ञापन
2 of 7
Lust Stories
फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में चार छोटी कहानियां हैं। सभी कहानियां 'मॉडर्न रिलेशनशिप' की थीम पर पेश की गई हैं। राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला और कियारा आडवाणी लीड रोल मेंं हैं। वहीं विकी कौशल, संजय कपूर, जयदीप अहलावत और आकाश ठोसर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
Lust Stories
'लस्ट स्टोरीज' में अनुराग कश्यप की फिल्म एक शादीशुदा प्रोफेसर की कहानी है जिसका अफेयर उसके स्टूडेंट के साथ होता है। राधिका आप्टे ने प्रोफेसर का रोल निभाया है। वहीं आकाश ठोसर ने स्टूडेंट के रोल में नजर आ रहे हैं।
4 of 7
Lust Stories
जोया अख्तर की फिल्म एक काम वाली बाई की कहानी है जिसे अपनी मालकिन के बेटे से प्यार हो जाता है। भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया है।
विज्ञापन
5 of 7
Lust Stories
करण जौहर की फिल्म में विकी कौशल और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। दोनों की नई नवेली शादी हुई है। मगर ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि लड़की इस शादी से खुश नहीं है। संभवत: यह एक लेसबियन की कहानी है जिसकी शादी एक लड़के से हो जाती है। फिल्म में नेहा धूपिया भी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Lust Stories
दिबाकर बैनर्जी की फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है। फिल्म में मनीषा कोइराला ने ऐसी पत्नी का किरदार निभाया है जिसका अफेयर उसके पति (संजय कपूर) के दोस्त (जयदीप अहलावत) से रहता है।
फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' 15 जून को रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स के जरिए 190 देश के लोग इसे देख सकेंगे। रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। देखिए फिल्म का ट्रेलर-