लूप लपेटा, काला
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अब नेटफ्लिक्स का इरादा अगले साल प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और सोनी व जी के विलय से बनने जा रहे नए ओटीटी को सीधी चुनौती देने का है। इसके लिए नेटफ्लिक्स ने अलग से कुछ काफी अतरंगी करने का तो नहीं सोच रखा है लेकिन मैचबॉक्स पिक्चर्स के साथ बन रही उनकी फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ साल 2022 में उनके लिए टर्निंग प्वाइंट हो सकती है। इस फिल्म के अलावा नेटफ्लिक्स पर तापसी पन्नू की फिल्म ‘लूप लपेटा’, अनुष्का शर्मा की कंपनी की फिल्म ‘काला’, रॉ एजेंट की कहानी ‘खुफिया’ और ‘प्लान ए प्लान बी’ व ‘जादूगर’ जैसी फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं।