फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: अभिषेक बच्चन से कंगना रणौत तक, इस साल इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन,देखकर दंग रह गए लोग

Wed, 22 Dec 2021 05:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन, कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार्स पर्दे पर कई अलग-अलग किरदारों को निभाते हैं। हर किरदार का अपना एक अलग लुक और अलग पर्सनालिटी होती है,जिसके हिसाब से कलाकार को ढलना होता है। ये सब करना कई बार देखने में बहुत आसान लगता है हमें लगता है कि ये सब मेकअप का कमाल है या फिर प्रोस्थेटिक इस्तेमाल किया गया है। हां ये सच है कि कई बार डबल बॉडी, मेकअप या प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हर बार ऐसा होता नहीं है। खुद को किरदार के अनुरूप ढालने के लिए सितारें जमकर मेहनत करते हैं चाहें फिर उन्हें वजन घटाना हो या फिर वजन बढ़ाना हो। अगर बात अभिनय की आती है तो सितारें किरदार को रियल दिखाने के लिए जहां घंटो पसीना बहाते हैं तो वहीं अपनी डाइट तक से समझौता करते हैं। ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने अपने किरदार में ढलने के लिए ऐसा जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है कि जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। चाहे वो कंगना रणौत हों या फिर अभिषेक बच्चन। तो चलिए जानते हैं, 2021 में वे कौन से सितारे रहे, जिन्होंने अपनी बॉडी ट्रांसफॉरमेशन से हर किसी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
बॉब बिस्वास - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अभिषेक बच्चन, बॉब बिस्वास-
बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन हाल ही में आई अपनी फिल्म बॉब बिस्वास को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। इस फिल्म में अभिषेक ने बॉब नाम के एक जासूस का किरदार निभाया है। जो अधेड़ उम्र का है और उसका वजन भी काफी ज्यादा है। ऐसे में अभिषेक ने इस फिल्म में ओथेंटिक दिखने के लिए प्रोथेस्टिक पेट लगाने से इंकार कर दिया और इस रोल के लिए उन्होंने अपना वेट गेन किया। एक समय पर अभिषेक ने इस रोल के लिए 105 किलो तक वजन कर लिया। अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह उनके लिए काफी मुश्किल था।
विज्ञापन

3 of 6
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना रणौत-
कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई अलग किरदार निभाए हैं। चाहें वो मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार हो या फिर थलाइवी में जयललिता का किरदार। कंगना हर किरदार के लिए जमकर मेहनत करती हैं। फिल्म थलाइवी में तो कंगना ने ऐसा बॉडी ट्रांसफॉरमेशन किया है कि उनका लुक देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

4 of 6
मिमी - फोटो : File Photo
कृति सेनन-
बॉलीवुड में कृति सेनन उन अभिनेत्रियों में से हैं जो खुद को हमेशा ही स्लिम और फिट रखती हैं लेकिन अपने किरदार में ढलने के लिए ये अभिनेत्री भी पीछे नहीं है। इसी साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म मिमी में कृति सेनन ने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था। फिल्म में गर्भवती महिला की तरह दिखने के लिए कृति ने अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था। 
विज्ञापन

5 of 6
तूफान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फरहान अख्तर-
बॉलीवुड में फरहान अख्तर दमदार रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं। जहां उन्होंने मिल्खा सिंह के रोल में फिट होने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की थी तो वहीं साल 2021 में फिल्म तूफान के लिए दो से तीन बार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। सबसे पहले फरहान ने अपना वजन 69 से बढ़ाकर 85 किलो किया उसके बाद किरदार की डिमांड के हिसाब से उन्होंने अपना वजन फिर दोबारा कम किया। इसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की थी। फरहान ने तीन अलग-अलग बॉडी शेप्स में अपना फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, और इस पोस्ट में फरहान ने बताया कि इसके लिए उन्होंने 18 महीनों तक मेहनत की है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना-
बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना को उनके अभिनय के साथ उनकी गायकी के लिए भी जाना जाता है। आयुष्मान ने हमेशा से ही लीक से हटकर किरदार निभाए हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान ने एक बॉडी बिल्डर का किरदार निभाया है जो एक कंपटीशन की तैयारी कर रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान ने अपनी फिट बॉडी और हेवी लुक्स से लोगों को हैरान कर दिया। इस कैरेक्टर में फिट होने के लिए उन्होंने न केवल अपना वजन बढ़ाया बल्कि अपने मसल्स और एब्स भी बनाए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें