फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा पेंडसे के पति का दो बार हो चुका है तलाक, अब एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं'

Fri, 10 Jan 2020 09:12 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Neha Pendse sangeet ceremony - फोटो : Instagram
नेहा पेंडसे ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी कर ली। नेहा और शार्दुल की शादी मराठी रीति रिवाज से पांच जनवरी को हुई थी । हाल ही में नेहा ने अपने और शार्दुल के रिश्ते से जुड़ी कई बातें मीडिया से बताईं। नेहा ने बताया कि शार्दुल का पहले दो बार तलाक हो चुका है और उनके बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
neha pendse - फोटो : social media
इस पर लोगों ने नेहा को काफी ट्रोल भी किया । अब नेहा का फिर से बयान आया है। नेहा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, 'शार्दुल की दो शादियां हो चुकी हैं और हर शादी से उनकी एक-एक बेटी है। उन्होंने मुझसे कुछ भी नहीं छिपाया, मैं इस बारे में सब जानती हूं और वो भी तब से, जब से मैं उन्हें जानती हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
neha pendse - फोटो : social media
'लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है । जिंदगी यहां नहीं रुक जाती, शार्दुल बड़ी अच्छी तरह से सबकुछ बैलेंस करते हैं। शुरू से ही शार्दुल गंभीर थे लेकिन मेरे पहले ब्रेकअप्स की वजह से मेरे अनुभव काफी खराब रहे थे । मैं उस वक्त यही सोच रही थी कि काम से काम रखते हैं।'

4 of 6
neha pendse - फोटो : social media
'मुझे उनकी जो बात अच्छी लगी वो दूसरी और तीसरी मुलाकात में ही समझ आ गई कि उन्होंने मुझे सीधे कहा कि मैं तुम्हें डेट कर तुम्हारे बारे में जानना चाहता हूं। इस पर मैंने कहा था ''मैं 35 साल की हूं, 20 की नहीं कि देखते हैं कि कैसे चलता है या नहीं और ना ही मैं वर्जिन हूं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Neha Pendse - फोटो : instagram
'लोग क्यों उनके तलाकशुदा होने पर बात कर रहे हैं। मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं। मैं उनकी तारीफ करती हूं कि उन्होंने शादी पर भरोसा जताया, मेरे मामले में तो शादी तक बात आते-आते आदमी लापता हो गया।' नेहा ने अपने रिश्तों के बारे में कहा था, 'शादी से पहले मैं तीन बार रिलेशन में रह चुकी थी हालांकि किसी से मेरा रिश्ता लंबा नहीं चला। इन असफलताओं ने ही मुझे मजबूत बनाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा पेंडसे - फोटो : Twitter
नेहा पेंडसे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में 'कैप्टेन हाउस' सीरियल से की थी। इसके बाद कई सारे सीरियल्स में उन्होंने काम किया। इन सीरियल्स में 'पड़ोसन', 'हसरतें', 'मीठी मीठी बातें', 'भाग्यलक्ष्मी', 'फैमिली टाइल विद कपिल शर्मा' शामिल हैं । टीवी के अलावा नेहा ने सिनेमाजगत में भी हाथ आजमाया। नेहा ने पहली फिल्म 1999 में की थी। इस फिल्म का नाम 'प्यार कोई खेल नहीं' है। इसके अलावा 'दाग: द फायर', 'दीवाने', 'तुमसे अच्छा कौन है?' और 'देवदास' के अलावा कई फिल्में की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें