फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: नेहा मेहता को ऐसे मिला था 'अंजलि भाभी' का किरदार, शो छोड़ने के बाद यहां कर रहीं काम

Wed, 09 Jun 2021 04:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी सब टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की अंजलि भाभी तो आपको खूब याद होंगी। नई वाली अंजलि की बात नहीं कर रहे हैं, हम आज पुरानी अंजलि मेहता की बात कर रहे हैं। अंजलि मेहता यानी एक्ट्रेस नेहा मेहता ने 12 साल बाद शो को अलविदा कह दिया। अंजलि के शो छोड़ने पर फैंस काफी मायूस हो गए थे क्योंकि उन्हें तारक-अंजलि की जोड़ी खूब पसंद थी। लेकिन नई वाली अंजलि यानी एक्ट्रेस सुनैना फौजदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। आज हम बात करने जा रहे हैं, नेहा मेहता के बारे में कि वो अभी कहां हैं और क्या कर रही हैं?

नेहा मेहता ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अपनी अलग पहचान बनाने वालीं नेहा मेहता 9 जून 1978 को गुजरात के भावनगर में जन्मी थीं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में सीरियल 'डॉलर बहू' से की थी। लेकिन साल 2008 में शुरू हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से नेहा मेहता को बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। आज भले ही एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जरा भी फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसा रहा करियर
नेहा के पिता ने उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए राजी किया था। उनके पिता एक मशहूर गुजराती लेखक हैं। नेहा ने वोकल और ड्रामा में डिप्लोमा के साथ ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य में मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मिला था अंजलि का किरदार
धारावाहिक 'डॉलर बहू' के बाद भाभी, किस देश में निकला होगा चांद जैसे धारावाहिकों में भी नेहा नजर आई थीं। इन शो के बाद उन्होंने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करना शुरू किया। 'अंजलि मेहता' का किरदार मिलने के पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, नेहा मेहता फिल्म मेकिंग कोर्स करने के लिए न्यूयॉर्क रवाना होने वाली थीं। जब उनकी न्यूयॉर्क जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी तब उन्हें तारक मेहता में ये रोल ऑफर हुआ। उस वक्त नेहा के परिवार वालों ने उन्हें सलाह दी कि यह शो वह हाथ से न जाने दे क्योंकि यह शो गुजराती साहित्य से जुड़ा हुआ है और नेहा के पिता खुद साहित्य से जुड़े हुए थे। अपने परिवार से बात करने के बाद नेहा ने शो को हां कर दी।

4 of 5
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
अब गुजराती फिल्मों में कर रहीं काम
शो को छोड़ने के बाद नेहा मेहता के फैंस के मन में सवाल था कि वो अब कहां हैं और क्या कर रही हैं। इन सभी सवालों के जवाब नेहा मेहता ने हाल ही में न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिए थे। नेहा मेहता ने कहा, 'जब मुझे यह शो ऑफर हुआ था, तब मैं बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थी कि मैं इस किरदार को कर पाऊंगी। लेकिन मैंने इस शो में 12 सालों तक काम किया। मेरे लिए यह शो छोड़ना आसान नहीं था। ये शो छोड़ने के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं और भी बहुत कुछ कर सकती हूं और मैंने गुजराती फिल्मों की तरफ रुख किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त संग कर चुकी हैं काम
नेहा मेहता ने आगे कहा कि, 'मैंने हाल ही में एक गुजराती फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसमें मैं एक अहम रोल किरदार करती नजर आऊंगी। ये फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। इसकी कहानी मॉडर्न नव दुर्गा से जुड़ी हुई है।' शो में वापसी करने के बारे में एक्ट्रेस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जाने को इच्छुक तो हैं मगर वे कुछ बदलाव चाहती हैं। कुछ चीजों को लेकर उनकी असहमति है। मगर वे अब इस बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहतीं।' बता दें, नेहा मेहता ने टीवी धारावाहिकों के अलावा बॉलीवुड फिल्म 'ईएमआई' में भी काम किया है। फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें