नेहा मलिक अपनी मां के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
साझा कीं इनसाइड तस्वीरें
नेहा मलिक सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती हैं। अक्सर अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर चर्चा बटोरती हैं। उन्होंने अपने हालिया इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया है कि मुंबई में उन्होंने नया घर लिया है। इसकी झलकियां भी उन्होंने शेयर की हैं। साथ ही यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर फैंस को होम टूर कराया है। नेहा ने खुद यह पुष्टि की है कि शहर में यह उनका तीसरा घर है।
नेहा मलिक अपनी मां के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
मां के साथ शेयर कीं तस्वीरें
नेहा मलिक ने अपनी मां मंजू मलिक के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'ये तेरा घर....ये मेरा घर...हमारे नए घर की तस्वीरें आप भी देखिए'। नए साल में नया घर खरीदने पर फैंस नेहा को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत तस्वीरें हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नए घर की बहुत बधाई, इसी तरह तरक्की करती रहिए।'
नेहा मलिक अपनी मां के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम