फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: बॉस्को मार्टिस ने आशा भोसले को सिखाए 'तौबा तौबा' के स्टेप, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Sun, 19 Jan 2025 12:37 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका आशा भोंसले के 'तौबा तौबा' गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस आशा भोसले से मिलने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
आशा भोसले- बॉस्को मार्टिस - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायिका आशा भोसले ने 'तौबा तौबा' कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस उनके साथ डांस किया है। इसका वीडियो खुद कोरियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, इस गाने को दिग्गज गायिका ने दुबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने पर अपनी प्रस्तुति से सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन

आशा भोंसले को सिखाया डांस स्टेप
बोस्को ने दिग्गज गायिका को 'तौबा तौबा' का हुक स्टेप सिखाया, जिसे उन्होंने मूल रूप से विक्की कौशल अभिनीत फिल्म बैड न्यूज के लिए कोरियोग्राफ किया था। भोसले ने उनसे मूल स्टेप दिखाने के लिए भी कहा और उन्होंने ऐसा किया भी। ये प्यारा सा वीडियो उन्होंने साझा किया है।

बॉस्को मार्टिस ने शेयर की पोस्ट
बैड न्यूज के निर्देशक आनंद तिवारी ने बॉस्को के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और टिप्पणी की, "सर हम जीत गए।" दिसंबर 2024 में, बैड न्यूज का निर्माण करने वाले धर्मा प्रोडक्शंस ने आशा भोसले का उनके कॉन्सर्ट के दौरान 'तौबा तौबा' का हुक स्टेप करते हुए वीडियो भी साझा किया था।
 

वीडियो को लेकर हो रही चर्चा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आशा भोसले अपने कॉन्सर्ट के दौरान करण औजला का गाना तौबा तौबा गाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ना केवल गाने में अपना आकर्षण जोड़ा, बल्कि वह वायरल हुक स्टेप करते हुए ट्रैक पर थिरकती भी नजर आईं। आशा भोसले ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें उनके लिए चीयर करते हुए सुना गया। वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया गया, “करण औजला और विक्की कौशल को यह देखना चाहिए!”
विज्ञापन

करण औजला ने दी प्रतिक्रिया
करण औजला ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आशा भोसले जी, संगीत की जीवित देवी, अभी-अभी तौबा तौबा गाया... एक ऐसे बच्चे द्वारा लिखा गया गीत, जो एक छोटे से गांव में पला-बढ़ा है, जिसकी संगीत की कोई पृष्ठभूमि नहीं है और जिसे संगीत का कोई अनुभव नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "इस गाने को न केवल प्रशंसकों बल्कि संगीत कलाकारों के बीच भी बहुत प्यार और पहचान मिली है, लेकिन यह पल वास्तव में प्रतिष्ठित है और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। मैं वास्तव में धन्य और आभारी हूं। इसने मुझे वास्तव में आप सभी को ऐसी धुनें देते रहने और साथ में और अधिक यादें बनाने के लिए प्रेरित किया है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें