फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़ और ‘बिग बॉस’ में भी छाया नेपोटिज्म का मुद्दा, ये हैं पांच बड़ी खबरें

Wed, 28 Oct 2020 05:41 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह, जान कुमार सानू - फोटो : वीरल भयानी, कलर्स टीवी
शादी के बाद पति के साथ मुंबई पहुंचीं नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ शादी के बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान गायिका वेस्टर्न लुक में देखीं। फोटोग्राफर्स को देखते ही नेहा कक्कड़ ने उनकी तरफ प्यारी सी मुस्कान दी और शादी की शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया किया।
 
शादी के बाद रोहनप्रीत सिंह के साथ वापस मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने आईं नजर
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 में भी छाया नेपोटिज्म का मुद्दा
बिग बॉस 14 हर दिन के साथ और मनोरंजक होता जा रहा है। घर में नॉमिनेशन टास्क के बाद कई सदस्यों के बीच अनबन देखी गई। जहां जान कुमार सानू और राहुल वैद्य एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दिए। इसकी शुरुआत तब हुई जब राहुल वैद्य ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते हुए जान कुमार सानू को नॉमिनेशन के लिए चुना। यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मंगलवार प्रसारित एपिसोड के दौरान फिर से यह मुद्दा छाया रहा।

Bigg Boss 14: शो में गरमाया नेपोटिज्म का मुद्दा, राहुल वैद्य और जान कुमार सानू फिर से भिड़े
 
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram/aditiraohydari
अदिति राव हैदरी का जन्मदिन
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी। अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्तूबर 1986 को हैदराबाद के शाही परिवार में हुआ था।
 
शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, निजी जीवन को नहीं करती हैं जग जाहिर
 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : वीरल भयानी
क्या शाहरुख बेचने वाले हैं मन्नत?
शाहरुख लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह समय समय पर #AskSRK सेशन रखते रहते हैं जहां वह अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हैं। अब शाहरुख खान हाजिर जवाब हैं ये तो सभी जानते हैं। एक बार फिर से वे अपने ऐसे ही जवाब से वाहवाही बटोर रहे हैं।
 
क्या ‘मन्नत’ बेचने वाले हैं शाहरुख खान? यूजर ने पूछा सवाल तो अभिनेता ने जवाब से जीत लिया दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर 2, सुरेंद्र मोहन त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विवादों में मिर्जापुर 2
लोकप्रिय हिंदी साहित्य में पिछले पांच दशक से लगातार अपने जासूसी उपन्यासों से करोड़ों प्रशंसक बना चुके लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने अभिनेता निर्माता फरहान अख्तर और उनके मित्र रितेश सिधवानी को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ के लिए नोटिस भेज दिया है। पाठक का कहना है कि इस सीरीज के तीसरे एपीसोड में उनके उपन्यास ‘धब्बा’ के बारे में गलतबयानी की गई है और इससे उनकी मानहानि हुई है।
 
EXCLUSIVE: ‘मिर्जापुर 2’ में उपन्यास ‘धब्बा’ के इस अश्लील प्रयोग पर सुरेंद्र मोहन पाठक ने भेजा नोटिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें