फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पति रोहनप्रीत के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- खुशखबरी है क्या?

Thu, 15 Jul 2021 06:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : Instagram
नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं जो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नेहा मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रहीं थीं, लेकिन फिर उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया और उनकी बहन सोनू कक्कड़ शो में अब जज के तौर पर नजर आ रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से नेहा एक लंबी छुट्टी पर गईं थीं और बुधवार को वो मुंबई लौटीं। नेहा काफी समय से अपने होम टाउन में  अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही थीं। इसके बाद अब वो मुंबई आ गईं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पति रोहनप्रीति के साथ स्पॉट किया गया।

यूजर्स पूछ रहे नेहा कक्कड़ से सवाल

इस दौरान नेहा ने ढीली ढाली टीशर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। अब उनके कपड़ों को देखकर यूजर्स फिर से वही सवाल करने लगे कि क्या वो खुशखबरी सुनाने वाली हैं? नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने पिछले साल 24 अक्तूबर को शादी की थी। उनकी शादी टॉक ऑफ द टाउन बन गईं थीं। नेहूप्रीत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अब हाल ही में मशहूर सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : viral bhayani instagram
नेहा इस वीडियो में अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने ढीली ढाली टी शर्ट और पैंट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक मास्क और सनग्लासेज भी लगाए थे। वीडियो में दिख रहा है कि रोहनप्रीत नेहा का हाथ पकड़कर ले जा रहे हैं। उन्होंने पहले नेहा को गाड़ी में बैठाया और फिर खुद गाड़ी में बैठे। जिस तरह रोहनप्रीत नेहा की देखभाल करते नजर आए उससे लोगों को लगा कि कहीं नेहा मां तो नहीं बनने वाली हैं।


विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस नेहा से पूछ रहे हैं कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं? वहीं एक यूजर ने कहा कि- जिस तरह से रोहनप्रीत नेहा का ख्याल रख रहे हैं उससे ऐसा लग रहा कि नेहा कोई खुशखबरी सुनाने वाली हैं। एक और यूजर ने कहा कि,  'क्या नेहा ढीले कपड़ों से अपना बेबी बंप छिपा रही हैं? हालांकि इस बात को लेकर नेहा कक्कड़ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
बता दें कि नेहा ने चार साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। बचपन में नेहा और उनके परिवार ने बहुत तकलीफें झेलीं। पापा समोसा बेचते थे और उस आमदनी में घर का गुजारा करना बहुत ही मुश्किल था। ऐसे में नेहा ने अपने भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जगराता में गाना शुरू कर दिया था। वहीं आज नेहा के दोनों भाई बहन भी मशहूर सिंगर्स बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा का कोई भी गाना रिलीज होते ही वो टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो जाता है। फीमेल सिंगर्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग 'सेकेंड हैंड' जवानी माना जाता है। इसके अलावा 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से भी उन्हें खूब पहचान मिली। आज नेहा के सितारे बुलंदियों पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें