फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ का ब्राइडल फोटोशूट आया सामने, एक-एक तस्वीर में लग रहीं राजकुमारी, PHOTOS हुईं वायरल

Wed, 28 Oct 2020 06:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
नेहा कक्कड़ अब रोहनप्रीत सिंह की पत्नी बन गईं हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद को आधिकारिक तौर पर मिसेज सिंह कर लिया है। नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।

 
विज्ञापन

2 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
शादी के बाद दूल्हा दुल्हन की तस्वीरें सामने आईं थीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर उन्होंने अब जाकर फैंस के साथ तस्वीरें साझा की हैं। शादी में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों में आप देखेंगे कि दोनों ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों के फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

4 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
नेहा ने जहां लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है वहीं रोहनप्रीत ने उनके ही मैचिंग की शेरवानी पहनी हुई है। एक दूसरे के साथ दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
दरअसल नेहा और रोहनप्रीत की शादी की चर्चा काफी वक्त से चल रही थी। चूंकि उस वक्त दोनों का गाना 'नेहू दा व्याह' भी रिलीज होने वाला था, इसलिए फैंस को लगा कि शायद यह गाने का प्रमोशन हो। लेकिन नेहा ने सच में शादी रचाकर फैंस को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं। ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में जमकर धमाल हुआ था। नेहा और रोहनप्रीत ने पंजाबी गाने गाए और कपल ने साथ में पंजाबी बीट्स पर डांस भी किया।
विज्ञापन

7 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
कुछ दिनों पहले रोका सेरेमनी की तस्वीर वायरल हुई थी। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर रोहनप्रीत के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि तुम मेरे हो। इसके कुछ दिन बाद ही नेहा ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो भी शेयर किया था।
विज्ञापन

8 of 8
Neha Kakkar - फोटो : Instagram: @NehaKakkar
नेहा कक्कड़ ने लाल रंग के लहंगे में भी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो अपनी मांग का लाल सिंदूर और लाल चूड़ा फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें