फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना: पति संग इस आलीशान घर में रहती हैं नेहा कक्कड़, अंदर की तस्वीरें और लाइफस्टाइल देख होगी जलन

Wed, 23 Jun 2021 09:41 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रोहनप्रीत सिंह, नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फिल्मी एक्टर हों या फिर सिंगर सभी का लाइफस्टाइल देखने लायक होता है। फैंस को भी इनकी लग्जरी लाइफ के बारे में जानने में हमेशा दिलचस्पी रहती है। वहीं इसकी झलकियां कभी-कभी फैंस को भी देखने को मिल जाती हैं, जब ये अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इन्हीं में से एक मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ भी हैं।

शायद कभी खुद नेहा कक्कड़ ने भी इस बात को नहीं सोचा होगा कि वे इतनी बड़ी गायिका बन जाएंगी। एक वक्त था जब वे रात-रातभर जागकर माता रानी के जागरण में गाया करती थीं, और ये शायद माता रानी का ही आशीर्वाद है कि नेहा अब एक कामयाब सिंगर हैं। नेहा अपने पार्टी नंबर्स के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं, और एक गाने के लिए काफी मोटी फीस भी चार्ज करती हैं। ऋषिकेश से निकली नेहा आज पूरे बॉलीवुड पर राज करती हैं, और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। लेकिन क्या आप नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? यदि नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वक्त के साथ साथ उनका रहन सहन, उनका लाइफस्टाइल भी बदल गया है। नेहा ने अक्टूबर 2020 में पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। शादी के बाद नेहा पति के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई थीं। नेहा अक्सर पति के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें उनके घर की झलकियां देखने को मिल जाती हैं।

 

विज्ञापन

3 of 8
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram
नेहा और रोहनप्रीत का घर अंदर से बेहद खूबसूरत है। लिविंग रूम की सजावट देखते ही बनती है। इंटीरियर डिजाइनिंग में रंगों का खास ख्याल रखा गया है। सबकुछ बिल्कुल सोच समझकर परफेक्ट तरीके से सजाया गया है। घर की दीवारें और सोफे के रंग का मैच भी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। 

4 of 8
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram
इस लिविंग रूम में एक तरफ ग्लास वॉल है, जहां कुछ गमले लगे हैं और वहां से मुंबई की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों और नीले आसमान का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। नेहा और रोहनप्रीत ने अपने इस घर को बड़े ही नाजों से सजाया है। रंगों से लेकर डेकोरेशन और फर्नीचर तक बहुत ही खूबसूरत है।
विज्ञापन

5 of 8
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram
नेहा ने रोहनप्रीत सिंह से अक्टूबर 2020 में शादी की थी और शादी के बाद वह इस नए घर में रह रही हैं। यूं तो आज नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं लेकिन उन्हें यह कामयाबी आसानी से नहीं मिली। इस सबके लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले हैं।
विज्ञापन

6 of 8
नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ - फोटो : Insatagram- @nehakakkar
नेहा ने चार साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। बचपन में नेहा और उनके परिवार ने बहुत तकलीफें झेलीं। पापा समोसा बेचते थे और उस आमदनी में घर का गुजारा करना बहुत ही मुश्किल था। ऐसे में नेहा ने अपने भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जगराता में गाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ के घर में सारी सुविधाएं हैं। इसके साथ ही घर के आंगन में माता रानी का भव्य मंदिर बना हुआ है। दरअसल, नेहा कक्कड़ की मां दुर्गा में आस्था है। ये तस्वीर उनके ऋषिकेश वाले बंगले की है।
विज्ञापन

8 of 8
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar @bb14kakhabri
नेहा ने अपने बेडरूम को खुद ही डेकोरेट किया है। इतना ही नहीं नया घर बनाने के साथ ही नेहा ने नई मर्सिडीज कार भी खरीदी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें