फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year: नए साल पर रोहनप्रीत की वजह से स्टेज पर ही रो पड़ीं नेहा कक्कड़, पोस्ट कर पति के लिए लिखी ये बात

Sat, 01 Jan 2022 04:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के सभी सेलेब्स ने बहुत ही जोश के साथ नए साल का सेलिब्रेशन किया। इस दौरान कोई परिवार के साथ वेकेशन पर सेलिब्रेट करता नजर आया तो किसी ने अपने परिवार के संग नए साल का जश्न किया। नेहा कक्कड़ ने भी नए साल के मौके पर एक पोस्ट की है लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने बेहद ही इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने इस नोट में बताया कि कैसे वो रोहनप्रीत की वजह से शो के दौरान स्टेज पर ही रो पड़ीं। दरअसल रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ दोनों ही अपने शो की वजह से अलग-अलग जगहों पर परफॉर्म कर रहे थे। नए साल पर साथ न होने की वजह से नेहा अपने पति रोहनप्रीत को बहुत मिस कर रहीं थी।
विज्ञापन

2 of 4
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत के साथ कई थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,"आई मिस यू"। इसके आगे भी लिखते हुए नेहा ने एक लंबी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा, यह तस्वीर पिछले साल क्लिक की गई थी और कल रात हम एक साथ नहीं थे क्योंकि रोहू (रोहनप्रीत) पहलगाम कश्मीर में और मैं गोवा में परफॉर्म कर रही थी। मैं कल रात 12 बजे उससे (रोहनप्रीत) बात करने के लिए बहुत बैचेन हो रही थी, लेकिन मेरी परफॉर्मेंस थी। इस वजह से बात नहीं हो पाई और इसलिए मैं मंच पर बहुत भावुक हो गयी। मैंने अब तक इसके बारे में रोहू (रोहनप्रीत) को भी नहीं बताया, क्योंकि मैं सच में एक बार और स्टेज पर रोने के लिए शर्मिंदा थी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
रोहन प्रीत, नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, मैं इतना भावुक हो गई कि मैं अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकी, क्योंकि मेरा रोहू (रोहनप्रीत) मेरे साथ नहीं था और मैं उसे कसकर गले लगाना चाहती थी और नया साल विश करना चाहती थी। हालांकि मैं सच में इस बात से बहुत खुश हूं कि हम दोनों साल के आखिरी दिन काम कर रहे थे और लोगों का मनोरंजन कर रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे नेहा ने लिखा, बेबी मैं आज आपसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती, तुम्हारे मेरे पास पहुंचने मेंक इंतजार में, लव यू माय ड्रीम हसबैंड। इसी के साथ नेहा ने अपने फैंस के लिए भी नए साल की शुभकामनाएं दी और लिखा, सभी को नया साल मुबारक हो, तहदिल से मैं आप सभी से प्यार करती हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें