फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: विराट कोहली की बेटी ने पहली बार कहा मम्मा, अनुष्का ने शेयर किया वामिका का वीडियो

Sat, 01 Jan 2022 04:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का, विराट और वामिका - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली के साथ नए साल का जश्न मना रही हैं, जहां भारतीय क्रिकेट टीम दौरे पर है। अनुष्का द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नए वीडियो में वामिका द्वारा अनुष्का को 'मम्मा' कहते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली- वामिका - फोटो : Instagram
अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें वामिका बार-बार 'मम्मा' कह रही हैं। वीडियो को अनुष्का और विराट के कई फैन क्लबों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर रीशेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
कुछ दिन पहले ही ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीतने के बाद वामिका और अनुष्का का हाथ हिलाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। पूरे मैच के दौरान अनुष्का और वामिका ने विराट और टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया। वामिका 11 जनवरी को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी, जो केवल दस दिन दूर है। हालांकि भारतीय टीम अभी भी टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका में है, इसलिए वामिका का पहला जन्मदिन टीम के साथ मनाया जाएगा।

4 of 5
विराट, वामिका और अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
वामिका की प्राइवेसी का अनुष्का और विराट ने काफी ख्याल रखा है। दोनों ने दिसंबर में सोशल मीडिया पर उनकी निजता का सम्मान करने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट और वामिका - फोटो : सोशल मीडिया
कपल ने लिखा, “हम वामिका की तस्वीरें / वीडियो प्रकाशित नहीं करने के लिए भारतीय पापराज़ी और अधिकांश मीडिया बिरादरी के बहुत आभारी हैं। माता-पिता के रूप में, तस्वीरों / वीडियो को क्लिक करने वाले लोगों से हमारा अनुरोध है कि इसमें आगे बढ़ने में हमारा समर्थन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें