नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नेहा ने जो स्टाइल अपनाया हुआ है वैसा फैशन अक्सर हॉलीवुड के एलबम सॉन्ग में कई गायिका अपनाती हैं। ऐसे में उनके लुक्स को कॉपी करने के चलते नेहा को लेकर फैंस मजाक उड़ाने लगे। एक ने कहा कि, 'कार्डी बी लगने की जगह निब्बी लग रही हो'। एक यूजर ने लिखा, 'दीदी शकीरा बनने की जगह फकीरा लग रही हो'। एक यूजर ने लिखा. 'भूतनी लग रही हो नेहू'। एक और शख्स ने लिखा, 'कार्डी बी का सस्ता वर्जन'।