नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू में नेहा ने बड़ा खुलासा किया है। नेहा ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। नेहा धूपिया ने कहा, ‘मैं पहले भी प्रेग्नेंट हो चुकी हूं। मेहर (नेहा धूपिया की बेटी) के समय मुझे अपना काम बनाना था। तब मैंने अपने पॉडकास्ट और नॉन फिक्शन टीवी शोज किए थे। मैंने हमेशा आखिर तक काम किया है। लेकिन इंडस्ट्री हमेशा बदल जाती है। प्रेग्नेंसी की घोषणा करने से पहले मैं कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा थी। लेकिन बाद में मुझे उन प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया। क्या इसमें कुछ गलत था?’