हिंदी फिल्म नगरी मुंबई के हर गली, मोहल्ले के नुक्कड़ पर इन दिनों बस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के ही चर्चे हो हैं। आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन भट्ट के मुताबिक शादी 17 अप्रैल को होनी है। पहले खबरें ये भी आईं थी कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है और अब वह रिसेप्शन पार्टी रखने वाले हैं। लेकिन, धीरे धीरे सात फेरों की तारीख नजदीक आती बताई जा रही है। हालांकि, रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ से मिलीं तो यूं लगा कि वह भी शादी का एनडीए (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करके आई हैं। उन्होंने बात को खूब घुमाया। बेटे के साथ आलिया की बनती जोड़ी की तारीफ की और बहुत कुरेदन पर बोलीं, ‘मैं चाहती हूं कि आलिया जल्द ही हमारे घर की बहू बनकर आए। ऋषि जी की भी यही ख्वाहिश थी।’ आइए आपको बताते हैं कि नीतू कपूर ने और क्या क्या कहा साल की इस सबसे बड़ी शादी पर...