फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neetu Kapoor: रणबीर कपूर की एक्टिंग देख मां नीतू कपूर हुईं खुश, 'तू झूठी मैं मक्कार' का फेवरेट सीन किया शेयर

Mon, 27 Mar 2023 02:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस बीच एक्टर की मां नीतू कपूर ने इस फिल्म के अपने सबसे फेवरेट सीन को लेकर खुलासा किया है। इस सीन में रणबीर श्रद्धा को अपने परिवार के बारे में बताते नजर आते हैं। 
Kapil Sharma : जब सब्जी के ठेले से जा टकराई थी कार, कपिल शर्मा के पिता ने दी थी यह भंयकर सजा
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर ने इस सीन को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस सीन से प्यार है। बता दें कि इस सीन में रणबीर कपूर श्रद्धा से बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, ''मुझे पसंद है उनके साथ रहना। मुझे उनकी जरूरत है, उन्हें जितनी है, उससे ज्यादा है। मैं क्या करूं मुझे बहुत प्यार मिला है। हर तरह की आजादी मिली है, सब कुछ मिला है। मैं खुश रहता हूं सबके साथ। मैं स्वार्थी हूं। मैं चाहता हूं जो प्यार मुझे दादी से मिला है, वो मेरे बच्चों को मेरी मां से मिले। जो साथ मुझे दी से मिला वो मेरे पार्टनर को मिले।
Vijayendra Kumeria: खतरे में पड़ी 'नागिन' फेम विजयेंद्र कुमेरिया की शादी! पत्नी ने कहा- प्यार में मिला है धोखा
विज्ञापन

3 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
मुझे पता है कि ऐसे परिवार होते हैं जहां बड़े लोग स्पेस नहीं देते बच्चों को, उनकी पर्सनल लाइफ खत्म करते हैं। लेकिन मुझ पर विश्वास करो, मेरी ऐसी नहीं है। जो प्यार मैं तुझे दे पाता हूं वह वहीं से मिलता है सोर्स वो हैं। मैं उनसे दूर होऊंगा तो मुझे पता नहीं मेरे पास तुझे कुछ देने के लिए होगा भी या नहीं।''
दुखद: पूर्व सांसद और प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता इनोसेंट का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

4 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि लव रंजन के निर्देशन में बनी तू झूठी मैं मक्कार 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। 95 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया, अनुभव बस्सी और बोनी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है। 
Mahesh Babu : 'SSMB28' के पोस्टर में दिखा महेश बाबू का किलर अंदाज, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म देगी दस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम किरदार में दिखेंंगे। फिल्म को इसी साल अगस्त महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Akanksha Dubey News Live: आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले अक्षरा सिंह को किया था मैसेज, पूछा था यह सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें