फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या कहा ऋषि कपूर ने जो सगाई पर होश खो बैठी थी नीतू

Fri, 08 Jul 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : filmibeat.com
अपने जमाने की सुपरस्टार हीरोइन और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर का आज जन्मदिन है। 
 
ऋषि और नीतू अपने जमाने के बेहद सफल स्टार जोड़ी थे। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और एक दूसरे को जीवनसाथी बनाया।
विज्ञापन

2 of 6
दोनों ने रील लाइफ की तरह अपने रीयल लाइफ में भी प्यार का जादू बिखेर दिया है। 1974 में फिल्म जहरीला इंसान में दोनों ने एकसाथ काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
नीतू सिंह ने जब ऋषि कपूर के साथ डेटिंग शुरू की थी तब वो महज 14 साल की थीं। ऋषि कूपर शुरू से ही इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे लेकिन नीतू की मम्मी रज्जी को ये रिश्ता सही नहीं लग रहा था। उनहें लगता था कि नीतू की उम्र अभी बहुत कम है और उसे अभी सफलताओं को छूना है।

4 of 6
इसके अलावा उनकी मम्मी नहीं चाहती थीं कि नीतू की शादी बॉलीवुड से जुड़े किसी भी इंसान के साथ हो। नीतू भी अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली लड़की थी। उसे लग रहा था कि शादी के बाद उसके परिवार का क्या होगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
आपको बता दें कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर की सगाई वाले दिन नीतू सिंह बेहोश हो गईं थीं। नीतू को लग रहा था कि सगाई के कुछ दिनों बाद उनकी शादी होगी लेकिन ऋषि कपूर को इतनी जल्दी थी कि उन्होंने दो दिन के अंदर ही शादी की घोषणा कर दी। नीतू इतनी खुश हुईं कि वो बेहोश हो गईं। ऋषि कपूर उन्हें पानी पिलाकर होश में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपूर खानदान में शादी के बाद घर की बहू इंडस्ट्री में काम नहीं करती लेकिन ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा नहीं होने दिया। हालांकि शादी के बाद नीतू सिंह फिल्मों से दूर रहीं लेकिन रिद्धिमा और रणबीर के बड़े होने के बाद नीतू ने दुबारा अपना फिल्मी करियर शुरू किया और आज भी वो फिल्मों में काम कर रही हैं। अमर उजाला की तरफ से नीतू सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें