फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeti Mohan Birthday special: चार बेटियां पैदा होने पर टूट गया था पिता का दिल, आज वही बेटियां बॉलीवुड पर करती हैं राज

Wed, 17 Nov 2021 08:32 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहन सिस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
जरुरी नहीं है कि हर घर में बेटियां होने पर खुशी मनाई जाती हो। खासतौर पर तब जब एक के बाद एक घर में चार बेटियों का जन्म हो। ऐसा ही किस्सा मोहन सिस्टर्स का भी है, जब चार बेटियां होने के बाद उनके पिता कुछ पल के लिए निराश हो गए थे। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि वही बेटियां आज बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। बात अगर नीति मोहन की करें तो नीति ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में गाने गाए हैं। आज वह बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं की लिस्ट में शामिल होती हैं। आज नीति मोहन के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी बहनों के बारे में दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 5
सिंगर नीति मोहन - फोटो : Amar Ujala
नीति मोहन
नीति मोहन इन दिनों बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी होस्ट कर चुकी हैं। उनका जन्म 18 नवंबर 1979 में हुआ था। चारों बहनों में से नीति सबसे बड़ी हैं। उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'स्टूडेंड ऑफ द इयर' से अपनी गायकी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 5
शक्ति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति मोहन
किसे मालूम था कि कभी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस और डांस दीवाने जैसे शो में बतौर कंटेस्टेंट डांस करने वाली शक्ति मोहन बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों को नचाएंगी। दूसरे नंबर की बहन शक्ति आज कई रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड स्टार्स को डांस भी सिखाती हैं।

4 of 5
मुक्ति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
मुक्ति मोहन
तीसरे नंबर की बहन मुक्ति भी अपनी बड़ी बहनों से कम नहीं है। उन्होंने रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा' में बतौर कंटेस्टेंट करियर की शुरुआत की थी। अब वह अपने यूट्यूब चैनल पर कोरियोग्राफी और डांस से जुड़ी वीडियो डालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृर्ति मोहन   - फोटो : सोशल मीडिया
कृर्ति मोहन  
मोहन सिस्टर्स में सबसे छोटी बहन कृर्ति का बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है। वह बचपन से ही पढ़ने में होशियार थीं। इसलिए उन्होंने अपना करियर बतौर सॉफ्टवेयर इंजिनियर चुना। खास बात है कि चारों बहने अपने अपने क्षेत्र धमाल मचा रही हैं और आज उनके माता पिता को उन पर गर्व महसूस होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें