नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नीना गुप्ता की लव लाइफ उनकी बेटी मसाबा की दूसरी शादी से चर्चा में है। इस शादी में उनका पहला प्यार और मसाबा के पिता विवियन रिचर्ड्स पहुंचे थे, जिसके बाद नीना की पर्सनल लाइफ की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई। नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में क्रिकेटर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा था कि वह बचपन से क्रिकेट की दीवानी थीं। क्रिकेट के लिए उनकी दीवानगी इस कदर थी कि कान में हमेशा ट्रांजिस्टर लगाए रखती थीं और ऊपर से स्कार्फ लपेट लेती थीं। क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात उस समय हुई थी, जब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं।