नीना गुप्ता
- फोटो : insta
निजी जिंदगी और फिल्मी करियर
नीना गुप्ता का जन्म 4 जून 1959 दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम आर एन गुप्ता है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सनावर लौरेंस स्कूल हिमाचल प्रदेश से की है। उनकी मां चाहती थी कि वे आगे जाकर एक IAS ऑफिसर बने। लेकिन वह एक अभिनेत्री बन गईं। बहुत कम लोग जानते हैं कि नीना को करियर में सफलता गाने 'चोली के पीछे क्या है से मिली'। इस गाने के बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं जैसे- दो यारों, मंडी, त्रिकाल, गांधी आदि। अभिनेत्री ने अपने करियर में बहुत सा वेब सीरीज में भी काम किया है। हाल ही में आई अभिनेत्री की वेब सरीज 'पंचायत 2' है, जिसमें उनके रोल को बहुत सराहा गया है।