फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss India Winner 2022: कौन हैं सिनी शेट्टी, जिन्होंने 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ अपने नाम किया मिस इंडिया का खिताब

Mon, 04 Jul 2022 01:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिस इंडिया 2022 - फोटो : ट्विटर
मिस इंडिया 2022 का खिताब आज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी।

 
विज्ञापन

2 of 4
मिस इंडिया 2022 विनर सिनी शेट्टी - फोटो : insta
शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं सिनी शेट्टी 21 साल की हैं। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह सीएफए (चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट) कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मिस इंडिया 2022 विनर सिनी शेट्टी - फोटो : insta
ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं सिनी शेट्टी
मिस इंडिया का ताज पहनने वाली सिनी शेट्टी पढ़ाई में तो अच्छी है हीं, इसके साथ ही वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने मजह 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वह उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीत चुकी हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
मिस इंडिया 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
मिस इंडिया 2022 का खिताब जहां कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा, तो वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत को फर्स्ट रनरअप घोषित किया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनरअप रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें