फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुडः बहू मीरा को घर की जान मानती हैं शाहिद की मां नीलिमा, कहा- उसने परिवार को जोड़कर रखा है

Sun, 09 May 2021 09:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर का परिवार - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अब सास बन चुकी हैं। आम हो या खास, सास और बहू का रिश्ता अक्सर शक के घेरे में रहता है क्योंकि लोग मानते हैं कि सास और बहू मां-बेटी जैसी नहीं हो सकतीं हैं।हालांकि शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम बताती हैं कि वो अपनी बहू मीरा राजपूत को बेटी ही मानती हैं। हाल ही में नीलिमा ने मीरा की तारीफ करते हुए कहा कि उसने ही इस परिवार को जोड़कर रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
नीलिमा अजीम, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। इस शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए चार साल की बेटी मीशा और दो साल का बेटा जैन। मीरा राजपूत एक अभिनेत्री नहीं है, लेकिन वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं।मीरा अपने पति बच्चों के अलावा अपने सास ससुर का भी ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नीलिमा अजीम - फोटो : instagram/shahidkapoor
मीरा से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नीलिमा ने कहा कि, 'उसने मुझे कूल सास का टाइटल दिया हुआ है। मीरा मेरी बेटी जैसी है। कितना अच्छा होता है जब आपको अचानक से एक और संतान मिल जाए। वो भी एक ऐसी संतान जिसे आपने जन्म नहीं दिया, पाला पोषा नहीं बल्कि एक तोहफे की तरह वो आपके पास चली आई'।

4 of 5
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram/mira.kapoor
आगे नीलिमा ने कहा कि, 'मीरा ने हमारा जीवन तब और ज्यादा खुशियों से भर दिया जब वो मीशा और जैन को हमारे जीवन में लाई।  मीरा ने पूरे परिवार की देख रेख की है। वो बहुत क्रिएटिव है। वो किसी तरह के नखरे नहीं दिखाती, ना ही वो कोई ड्रामा करती है। वो कोई बिगड़ी लड़की नहीं है जो हर वक्त किसी ना किसी चीज की मांग करती रहे। वो एक सुलझी लड़की है जो हमारे परिवार का पूरा ख्याल रखती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले महीने ही मीरा ने मीशा की एक तस्वीर साझा करते हुए नीलिमा को एक खत लिखा था। उस खत में लिखा था,  'प्रिय दादी, आपकी बहुत याद आ रही है। जब फ्री हो जाएं तो मुझे कॉल करें, लव मीशा'। वही नीलिमा के जन्मदिन पर भी मीरा ने उन्हें बेहद अनोखे अंदाज में बधाई दी थी और कहा था, 'मां हमें आपसे प्यार है'। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें