फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की पार्टी को लेकर एनसीबी का खुलासा, वीडियो में नहीं मिला किसी भी नशीले पदार्थ का सबूत

Sun, 25 Oct 2020 10:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करण जौहर - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर पिछले साल हुई पार्टी में किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था। इस बात का दावा एनसीबी की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में किया गया है। करण जौहर ने पिछले साल एक पार्टी की थी जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद यह पार्टी लगातार सवालों के घेरे में रही थी। 
विज्ञापन

2 of 6
करण जौहर - फोटो : file photo
करण जौहर की पार्टी में बॉलीवुड सितारों द्वारा ड्रग्स का सेवन करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि उन्होंने हमेशा इन सभी आरोपों को गलत बताया। इसके बाद बीते दिनों एनसीबी ने करण जौहर की पार्टी के वीडियो की फॉरेंसिक जांच करने का निर्णय लिया, जिसमें अब पता चला है कि एजेंसी को उनकी पार्टी में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ के होने पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
करण जौहर - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी ने गुजरात के गांधी नगर एफएसएल की रिपोर्ट में वायरल वीडियो में सफेद रंग की इमेज को महज रिफ्लेक्शन ऑफ लाइट यानी रोशनी की चमक बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी को कोई संदिग्ध पदार्थ वीडियो में दिखाई नहीं दिया है और न ही पाया गया है। वीडियो में ड्रग्स जैसा कोई पदार्थ या अन्य सामग्री भी नहीं दिखी है। गौरतलब है कि नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की शिकायत के बाद एनसीबी ने करण जौहर की पार्टी के वीडियो को फॉरेंसिक जांच की थी।

4 of 6
करण जौहर - फोटो : file photo
इससे पहले बीते दिनों दोबारा करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके इस पार्टी के बारे में सफाई दी थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था, 'मीडिया में ऐसी गलत खबरें फैलाई जा रही हैं कि एक पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया गया था। 2019 में ही मैं ऐसे सभी आरोपों का खंडन कर चुका हूं। वर्तमान समय में दुर्भावनापूर्ण कैंपेन चलाया जा रहा है। यह आरोप पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं। उस पार्टी में कोई ड्रग्स का सेवन नहीं हुआ था। मैं इस बारे में बात करना चाहता हूं कि मैं उन मादक पदार्थों का समर्थन नहीं करता हूं और न ही मैं इसका प्रचार करता हूं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
करण जौहर - फोटो : file photo
करण जौहर ने अपने बयान में आगे कहा गया था, 'ऐसे अपशब्दों और दुर्भावनापूर्ण बयानों, समाचार लेखों की वजह से मुझे, मेरे परिवार, मेरे सहयोगियों और धर्मा प्रोडक्शंस को घृणा और उपहास का पात्र बना दिया है।' करण जौहर ने कहा कि 'कई मीडिया चैनलों में बताया जा रहा है कि क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा मेरे सहयोगी/करीबी सहयोगी हैं। मैं बताना चाहता हूं कि मैं इन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। दोनों व्यक्तियों में से कोई भी सहायक या करीबी सहयोगी नहीं है। ना तो मैं और ना ही धर्मा प्रोडक्शंस, किसी के निजी जिंदगी के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं कि वो क्या करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर - फोटो : file photo
करण जौहर ने आगे कहा था, 'मैं आगे यह बताना चाहता हूं कि अनुभव चोपड़ा धर्मा प्रोडक्शन के कर्मचारी नहीं हैं। वह नवंबर 2011 और जनवरी 2012 के बीच दो महीने के लिए एक फिल्म के सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर और फिर जनवरी 2013 में शॉर्ट फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हमारे साथ जुड़े थे। उसके बाद वह कभी भी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ जुड़े नहीं रहे। क्षितिज रवि प्रसाद नवंबर 2019 में एक प्रोजेक्ट के लिए कार्यकारी निर्माता के पोस्ट पर धर्माटिक एंटरटेनमेंट में शामिल हुए थे लेकिन वो प्रोजेक्ट नहीं हुआ।' करण जौहर ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में, मीडिया ने गलत और झूठे आरोपों का सहारा लिया है। मुझे उम्मीद है कि मीडिया के सदस्य संयम बरतेंगे अन्यथा मेरे पास इस आधारहीन हमले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ेगा।'

पढ़ें: Bigg Boss 14 Wild Card: आरजे शार्दूल को नहीं भूली सलमान से पहली मुलाकात, 'अमर उजाला' से यूं बयां किया किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें