नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विग्नेश ने भी नयनतारा को दिए महंगे तोहफे
विग्नेश ने भी अपनी पत्नी को कई महंगे गिफ्ट दिए हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक्ट्रेस को कीमती रिंग दी है। इस रिंग की कीमत 5 करोड़ रूपए बताई जा रही है। बता दें कि दुल्हन के जोड़े में नयनतारा काफी सुंदर लग रही थीं। अपनी शादी में उन्होंने जो गहने पहने थे वो विग्नेश ने ही उन्हें गिफ्ट की थे। इन ज्वेलरी की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए थी।