कभी हाथ में बंदूक लेकर कथित क्रांति की खूनी राह पर चल निकले आदिवासियों को जमाना नक्सल कहता है। लेकिन, अब इन्हीं नक्सलियों की अदाकारी बड़े परदे पर दिखने जा रही है। जी हां, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके गढ़चिरौली के पूर्व नक्सली अब एक्टर बनने जा रहे हैं। और, जिस फिल्म में ये पूर्व नक्सली अभिनेता बनने वाले हैं, वह एक ऐसी कुप्रथा पर आधारित है, जिसमें महिलाओं को माहवारी के दिनों में घर के बाहर बनी फूस की झोपड़ी में रहना होता है।