चंकी पांडे ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कॉमिक रोल किए हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा चंकी पांडे अपने नाम को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि एक्टर का नाम चंकी कैसे पड़ा? हाल ही में खुद चंकी पांडे ने इसकी पूरी कहानी बताई है। साथ ही यह खुलासा भी किया कि पहलाज निहलानी उनका नाम बदलना चाहते थे।