बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी की अनबन कोर्ट तक पहुंच गई है। एक तरफ आलिया ने नवाज पर तमाम आरोप लगाए हैं। नवाजुद्दीन का कहना है कि वह किसी भी हाल में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं चाहते। आलिया अपने दोनों बच्चों के साथ दुबई में हैं क्योंकि कोर्ट ने उन्हें वापस जाने का आदेश दिया था ताकि बच्चे के स्कूल में बाधा न आए। इस बीच आलिया सिद्दीकी ने चौंकाने वाला बयान दिया है और बताया है कि उन्होंने नवाज को लेकर सार्वजनिक बयान क्यों दिया है।