फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: हड्डी में नवाज का लुक तैयार करने में लग गए छह महीने, साड़ी पहनने में ही लगता था इतना समय

Sat, 10 Jun 2023 11:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : insta
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सारा रा रा रा हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ नेहा शर्मा मुख्य किरदार में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और दर्शकों ने इसे नकार दिया था। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म हड्डी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के लुक ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। तो चलिए जानते हैं कि नवाज को इस लुक में ढ़लने में काफी समय लगा था।
विज्ञापन

2 of 5
हड्डी फिल्म में नवाजुद्दीन - फोटो : insta
जब पहली बार फिल्म हड्डी से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक सामने आया था तो सभी उनको देखकर चौंक गए थे। तस्वीर देखने के बाद तो नवाज को पहचानना मुश्किल हो रहा था। अब फिल्म हड्डी में नवाज के इस लुक पर प्रोड्यूसर राधिका नंदा हैरान करने वाला खुलासा किया है। राधिका ने बताया कि फिल्म की टीम को लुक तैयार करने में करीब 6 महीने लग गए। वहीं, उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन के लिए यह बहुत मुश्किल था क्योंकि साड़ी पहनने में लगभग 30 मिनट और पूरा लुक तैयार करने में लगभग 3 घंटे लगते थे।

इसे भी पढ़ें- Jeevan: सिर्फ 26 रूपये जेब में लेकर मायानगरी आए थे जीवन, खलनायक के किरदार से कमाया नाम
विज्ञापन

3 of 5
हड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
हड्डी के निर्माता ने बताया कि पूरी शूटिंग के दौरान उन्होंने लगभग 80 साड़ियों का इस्तेमाल किया। नवाजुद्दीन ने जब पहली बार खुद को इस लुक में आईने में देखा तो वह बहुत खुश हुए, क्योंकि उन्होंने खुद को कभी इस तरह से नहीं देखा था, जिससे उन्हें अपने किरदार को करीब से महसूस करने में मदद मिली।
 

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राधिका नंदा ने आगे कहा, नवाजुद्दीन ने जब पहली बार साड़ी पहनी थी तो वह उसी लुक में घंटों तक शूट करते रहते थे। उन्होंने कहा कि हमने इस प्रक्रिया में प्रोस्थेटिक्स का भी इस्तेमाल किया, लेकिन विचार यह था कि लुक को जितना हो सके नैचुरल रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राधिका ने कहा वह समझ गए कि एक महिला के लिए हर दिन उस पोशाक में उठना और घर का काम करना कितना मुश्किल होता है। कई मेकअप कलाकारों से गुजरने के बाद हमें इस लुक को हासिल करने में लगभग 6 महीने लग गए। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत और आनंदिता स्टूडियो के तहत संजय साहा और राधिका नंदा द्वारा निर्मित हड्डी जून के अंत में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें