फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: 'हड्डी' के लिए साड़ी-बिंदी में नजर आए नवाज, हैरान फैंस बोले- मार ही डालोगे क्या?

Thu, 17 Nov 2022 08:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी से तमाम स्टार्स पर भारी पड़ने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है उनकी आने वाली नई फिल्म 'हड्डी' में उनका लुक। इस फिल्म में ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन का नया लुक सामने आ गया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। एक ने तो यहां तक कह दिया कि मार ही डालोगे क्या?
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
गौर करने वाली बात है कि अपनी अलग स्टाइल और प्रयोगधर्मी अभिनय के कारण नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान बनाई है। वह एक्टिंग में लगातार नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि फिल्म हड्डी में उनका नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की बल्ले-बल्ले, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाज अपनी अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' में ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में नवाज 80 रियल लाइफ ट्रांसजेंडर्स के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वह इस फिल्म में काम करके बेहद खुश हैं। यह अलग ही अनुभव है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर्स के साथ काम करके मुझे उनकी समस्याओं और अहमियत के बारे में जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी का मेहुल चौकसी के नोटिस पर पलटवार, डरें वो जो फरार हैं हम तो भारत में हैं

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
अब हम आपको नवाजुद्दीन के उस लुक से रूबरू करा देते हैं, जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, नवाज ट्रांसजेंडर के लुक में दिखाई दे रहे हैं। साड़ी और बिंदी में नवाज को पहचानना भी बेहद मुश्किल हो गया है। इस अवतार को देखकर उनके फैंस आश्चर्यचकित हैं। हर कोई नवाज के इस रूप को देखकर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर है। हरी साड़ी, मैचिंग चूड़ियां, लाल बिंदी और गहरे मेकअप में नवाज एकदम अलग ही दिखाई पड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:  सिद्धू मूसेवाला के बाद गैंगस्टर्स के निशाने पर सिंगर बब्बू मान, इस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'हड्डी' एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जो अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अजय शर्मा कर रहे हैं। अपनी एक्टिंग से फिल्मों में जान फूंकने वाले नवाज इस फिल्म में क्या करिश्मा दिखा पाते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा? फिलहाल, नवाज के इस लुक ने फिल्म को लेकर उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। उनके चाहने वालों को अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कांतारा, रिलीज डेट आई सामने!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें